||कैसे प्रसन्न करें श्रीगणेश को ||
Posted by:
Anwesha
2013-09-17 11:57:38
1228 Views
पत्र, पुष्प, फल और जल के द्वारा भक्ति भाव से की गई गणेश पूजा भी लाभदायक होती है। श्रीगणेश की पूजा अगर विधिवत की जाए, तो इनकी पतिव्रता पत्नियां रिद्धि-सिद्धि भी प्रसन्न होकर घर-परिवार में सुख शांति और संतान को सुंदर विद्या-बुद्धि देती है। गणेश पूजा की शास्त्रीय विधि:
भगवान गणेश की शास्त्रीय विधि भी, इनके पूजा क्रमों की संख्या 16 है। आह्वान, आसन, पाद्य, अर्घ्य, आचमनीय, स्नान, वस्त्र, यज्ञोपवीत, गंधपुष्प, पुष्पमाला, धूप-दीप, नैवेद्य, ताम्बूल, आरती-प्रदक्षिणा और पुष्पांजलि।
भगवान गणेश की पूजा के लिए ऋग्वेद के गणेश अथर्व सूत्र में कहा गया है कि “रक्त पुष्पै सुपूजितम” अर्थात् लाल फूल से विनायक की पूजा का विशेष महत्त्व है। स्नानादि करके सामग्री के साथ अपने घर के मंदिर में बैठे तथा मन में पवित्रीकरण मंत्र पढ़कर घी का दीप जलाएं और दीपस्थ देवतायै नम: कहकर भगवान श्रीगणेश को अग्निकोण में स्थापित कर दें। इसके बाद गणेशजी की पूजा करें।
अगर कोई मंत्र न आता हो, तो 'गं गणपतये नम:' मंत्र को पढ़ते हुए पूजा में लाई गई सामग्री गणपति पर चढाएं, यहीं से आपकी पूजा स्वीकार होगी और आपको शुभ-लाभ की अनुभूति मिलेगी। गणेश जी की आरती और पूजा किसी कार्य को प्रारम्भ करने से पहले की जाती है और प्रार्थना करते हैं की कार्य निर्विघ्न पूरा हो।
Tags:-
Ganesh Chaturthi, Bhakti, Ganesh puja, Ganesha puja-vidhi, Ganesh Mantra, Lambodara, Gano ke devta, भगवान गणेश